Jalandhar

फ़िज़ूल” विचार मंच का पुनर्गठन: धर्मेंद्र तिवारी बने “अड़ियल” अध्यक्ष*

जालंधर,20 सितंबर (भारत विज़न 24)-
सामाजिक मुद्दों को व्यंग्यपूर्ण ढंग से उठाने वाले एवं नब्बे के दशक में सक्रिय फ़िज़ूल सोच विचार मंच का पुनर्गठन किया गया है। यहां संपन्न हुई एक बैठक में मंच के पदाधिकारियों का चयन किया गया।जारी की गई सूची के अनुसार रविंदर धीर को “सिफारशी”सलाहकार,धर्मेन्द्र तिवारी को मंच का “अड़ियल” अध्यक्ष, अश्वनी खुराना को “विचित्र” वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन बस्सी को “उल्टा” उपाध्यक्ष, डिप्टी राजा को “मरियल” महासचिव,कमलजीत को “सूफी” सचिव, अशोक अनुज को “सनकी” संयुक्त सचिव, रमेश लखनपाल को “खर्चीला” खजांची, अश्वनी कत्थक को “कामचोर” कार्यालय सचिव एवं एडवोकेट अशोक शर्मा को “गैर कानूनी” सलाहकार बनाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच किसी व्यक्ति या संस्थान विशेष को लक्ष्य ना बना कर सामाजिक कुरीतियों व जन समस्याओं को अपने ढंग से प्रभावी रूप में उठाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *