Jalandhar

जिला बार एसोसिएशन जालंधर ने धूमधाम से मनाई दीपावली, पूजा-अर्चना के साथ किया गया लंगर वितरण

जालंधर 6 नवंबर (भल्ला)-जिला बार एसोसिएशन (DBA), जालंधर की ओर से दीपावली का पावन पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बार परिसर में दीपावली पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस शुभ अवसर पर लंगर वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सदस्यों और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधान रतन दुआ, सचिव अमरिंदर सिंह थिंद, आर.के. भल्ला,पूर्व प्रधान आदित्य जैन, विकास भारद्वाज, कृष्ण कुमार शर्मा, बी.एस. लक्की, शैंकी देओल, जे.पी. सिंह, राकेश धीर,प्रभजोत सिंह, प्रितपाल पाल सिंह, जैक्सन त्रेहन, विशाल वारैच, कुणाल गोयल, सुदेश कुमारी, नवनीत कौर, रॉबिन सेठी, मानित मल्होत्रा, रवीना सेठी और बलविंदर कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का माहौल आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द से भरपूर रहा। सभी ने मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया और समाज में एकता एवं खुशहाली का संदेश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *