Jalandhar Punjab

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में भक्ति का माहौल,मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जालंधर (भारत विज़न 24)- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,, देश भर में आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी को श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया जा रहा है और देश भगवान श्री कृष्ण की भक्ति के रस में सराबोर है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए सुबह से लगातार पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा, आरती और भजन-सकीर्तन किए जाएंगे और बाद में प्रसाद और लंगर बांटा जाएगा। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा टेक भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया और दिन भर मंदिरों में माहौल भक्तिमय रहा। श्री देवी तालाब मंदिर, देओल नगर के श्री दुर्गा शक्ति मंदिर,मॉडल हाउस के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर,गीता मंदिर मॉडल टाउन, गीता मंदिर सेंट्रल टाउन सहित शहर भर के सभी मंदिर आकर्षक तरीके से सजाएं गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *