











जालंधर 14 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड (नीला ड्रम चर्चित मामला) में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इसे ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ (रेयरेस्ट ऑफ रेयर) अपराध मानते हुए दोनों दोषियों को मृत्युदंड दिया। फैसला सुनाए जाने के दौरान जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े दोनों दोषी फूट-फूटकर रोने लगे, जबकि पीड़ित परिवार ने फैसले पर राहत जताते हुए कहा कि आज सौरभ को सही न्याय मिल गया।
