Jalandhar

बार एसोसिएशन ने गुरुपर्व के शुभ अवसर पर श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया

जालंधर, 27 नवंबर (भारत विज़न 24)-श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूर्व के शुभ अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, जालंधर ने बार रूम में श्रद्धा के साथ श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया। इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान रतन दुआ,सचिव अमरिंदर सिंह थिंद,पूर्व प्रधान आदित्य जैन,पूर्व सचिव रोहित गंभीर,राज कुमार भल्ला,तेजिंदर सिंह धालीवाल, जे.पी.सिंह, राकेश धीर,बलविंदर सिंह लक्की,सन्नी कुमार,ओम प्रकाश शर्मा सहित पदाधिकारी, सीनियर वकील और बड़ी संख्या में युवा वकील शामिल हुए। इस दौरान ज़िला एवं सेशन जज श्रीमती प्रिया सूद सहित ज्यूडिशियल अधिकारी भी पहुंचे। जिसमें सभी की भलाई सभी की एकता और देश की खुशहाली के लिए अरदास की गई। उसके बाद गुरु का लंगर अटूट वार्ताया गया सभी वकीलों ने एक साथ बैठकर प्रसाद छका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *