





जालन्धर ( भारत विज़न 24 )-पंजाब में अपराध और नशे की समस्या को लेकर अकाली-भाजपा गठजोड़ ने राज्य को अपराध और नशा मुक्त बनाने का संकल्प जताया है और गठबंधन की सरकार बनने पर पंजाब नशा और अपराध मुक्त होगा, यह बात आज भाजपा लीगल सैल के कन्वीनर एडवोकेट विकास भारद्वाज, बी जे पी स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर एडवोकेट राज कुमार भल्ला पदाधिकारियों एडवोकेट श्री उमेश ओहरी, रवनीत सिंह सरना, गगन बेदी, मोहित करीर,मनिंदर ,स्माइली ने कही,उन्होंने कहा कि गठबंधन का पहले ही यह कहना है कि पंजाब में ऐसी सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा, जो कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।लीगल सैल के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब की खुशहाली, नौजवानों का सुरक्षित भविष्य और प्रदेश में अमन-शांति अकाली भाजपा की सरकार बनने पर प्राथमिकताओं में शामिल होंगे। अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भाजपा लीगल सैल के पदाधिकारियों ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ ने पंजाब को सुरक्षित, खुशहाल और नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया है, उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र में पहले ही भाजपा की सरकार है अगर पंजाब में भी अकाली भाजपा की सरकार बनती है तो पंजाब की तरक्की और खुशहाली को कोई नही रोक सकता। उन्होंने गठबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को एकजुट होने को कहा।
