

















जालंधर,6 नवंबर (भारत विजन 24)-पंजाब के राजपुरा में आज दोपहर चलती ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से वेस्ट बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी।ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच तक आग लगने की सूचना है। घटना के बाद ट्रेन को रोककर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीमों को अलर्ट किया गया।

