















जालंधर,4 नवंबर (भारत विज़न 24)-
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व सचिव श्री अनिल सच्चर ने कहा केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते एकता नगर, रामा मंडी ,चुगिट्टी और साथ लगते इलाकों में बेखौफ नशा बिक रहा है और लॉटरी स्टालों की आड़ में सट्टा चल रहा है पुलिस और आम आदमी पार्टी मोन है स्थानीय लोग नशा बेचने वालो और वहां जा कर खरीदने वालों से बहुत परेशान है लोगों द्वारा शिकायत करने पर भी पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही पंजाब सरकार की नशो के खिलाफ जंग झूठा साबित हो रही है भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब की जनता को वचन दिया है की 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर 2 साल में नशा बेचने वालों पर नकेल डालेंगे और नशे को जड़ से खत्म कर देंगे
