Jalandhar

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मेयर विनीत धीर और नितिन कोहली का स्वागत किया

  1. जालंधर,7 अक्टूबर (भल्ला)-
    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी वकील सदस्यों ने आज आम आदमी पार्टी से जालंधर के मेयर और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज विनीत धीर और आम आदमी पार्टी के सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नितिन कोहली का बार रूम में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान रतन दुआ और सेक्रेटरी अमरिंदर सिंह थिंद, पूर्व प्रधान राज कुमार भल्ला ने फूलों के गुलदस्ते देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इसके बाद मेयर विनीत धीर ने नितिन कोहली के साथ मिलकर बार की पार्किंग में फ्लड लाइट्स लगाने का उद्धघाटन भी किया। इस दौरान प्रधान रतन दुआ सचिब अमरिंदर सिंह थिंद और कमेटी सदस्यों ने मेयर विनीत धीर को वकीलों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि वकीलों की पार्किंग को पक्का किया जाए और वकीलों के चैंबर और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जमा बारिश के पानी की निकासी का भी समाधान किया जाए। इस दौरान पूर्व प्रधान राज कुमार भल्ला ने मेयर विनीत धीर का ध्यान शहर के लोगों की समस्याओं की ओर दिलाते हुए कहा कि शहर में अवैध कब्जों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ट्रैफिक जाम और पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा शहर के कुछ स्थानों पर हमेशा लगे रहने वाले कूड़े के ढेरों की ओर भी मेयर का ध्यान दिलाया गया और कहा गया कि अगर ऐसी समस्याओं का समाधान हो जाए तो जालंधर शहर और भी सुंदर हो जाएगा। इस दौरान अपने संबोधन में मेयर विनीत धीर और नितिन कोहली ने कहा कि वे वकीलों की पार्किंग को पक्का करने और बारिश के पानी की निकासी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान अन्य वकील सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर उनके अलावा एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट बलविंदर सिंह लक्की, एडवोकेट कुणाल गोयल, एडवोकेट रोबिन सेठी, एडवोकेट सुदेश कुमारी, एडवोकेट एरिक कुमार, एडवोकेट रोहन कांत, एडवोकेट चंदनदीप सिंह, एडवोकेट हरनेक सिंह, एडवोकेट के.डी.एस. रंधावा, एडवोकेट अमरीक सिंह सैनी, एडवोकेट जगरूप सिंह सरिन्ह, एडवोकेट कर्मपाल सिंह गिल, एडवोकेट निम्रता गिल, एडवोकेट हरप्रताप सिंह, पूर्व सेक्रेटरी एडवोकेट तेजिंदर सिंह धालीवाल, एडवोकेट राकेश धीर, एडवोकेट छाया खुल्लर, एडवोकेट रवीना सेठी, एडवोकेट मधु शर्मा, एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों, एडवोकेट जगपाल सिंह धूपर, एडवोकेट जतिंदर अरोड़ा और बड़ी संख्या में वकील मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *