Jalandhar Punjab

त्योहारों से पहले सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

जालंधर,3 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-दीपावली और बाकी त्योहारों से पहले ही सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है आज चांदी 4,500 और सोना 1,300  रुपए टूटा है । सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 10 बजे चांदी 4,500 रुपये से अधिक टूटकर 1,79,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई और यह 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *