Jalandhar National Punjab

पंजाब पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पीड़ित परिवारो से दुख सांझा किया

जालंधर 20 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-
पंजाब में बेलगाम हो चुके नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर अपनी जान गंवाने वाले स्व. विक्रमजीत सिंह जी,स्व.परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से आज गृहमंत्री अमित शाह ने उनके आवास पर मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और कहा कि ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के बढ़ते जाल और नशा तस्करों के हौसलों ने आप सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। भगवंत मान सरकार में एक ओर पंजाब का युवा नशे की भेंट चढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले सुरक्षित नहीं हैं।पंजाब सहित पूरे भारत को नशामुक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *