Jalandhar

सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर पहुँच कर की खुदकुशी,पहले माँ और बेटी को भी चाकू मारे

जालंधर,20 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-
जालंधर के आनंद नगर में आज एक ख़ौफ़नाक मामला सामने आया है जब एक सिरफिरा आशिक अजय उर्फ ओम बीर जहरीला पदार्थ निगलकर एक लड़की के घर पहुंच गया। घर में घुसते ही युवक ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लड़की की मां सीमा और उसने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने सीमा देवी पर भी चाकू से हमला कर दिया। मां-बेटी दोनों खून से लथपथ होकर गिर गईं, फिर युवक ने भी चाकू से अपनी नसें काट लीं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायल मां-बेटी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की एक ही कालेज में पढ़ते है। मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इलाके में यह भी चर्चा है युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था, जिसके चलते यह सब हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *