



















जालंधर (भारत विज़न 24)-
आज यहां भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठन एल.आई.सी. पैंशनर्स एसोसिएशन के सैंकड़ों सदस्यों ने अपनी माँगों के लिए बड़ी रैली करके नारेबाजी की।इस का आह्वान ALL INDIA INSURANCE PENSIONERS ASSOCIATION ने अपनी 25-26 सितम्बर 2026 को गुवाहाटी (असम) में हुई मीटिंग में किया गया था। इस दो दिनों की गुवाहाटी मीटिंग ने विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए भारत सरकार एवं एल.आई.सी. की मैंनेजमेंट से माँग की कि जिनमें Pension Updation तुरंत हल की जाए नहीं तो एसोसिएशन संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। इस विशाल रैली की अध्यक्षता साथी योग प्रकाश शर्मा ने की। रैली को सम्बोधित करते हुए मण्डल सचिव साथी वेद कुमार ने संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा के केंद्र एवं राज्य सरकार के पैंशनर्स को हर वेतन पुनरीक्षण पर बराबर का लाभ दिया जाता है पर एल.आई.सी., जी.आई.सी. के कर्मचारियों को भारत सरकार इस से अलग रख रही है। हमारी इस माँग को तुरंत हल किया जाए। 1997 से पहले सेवानिवृत्त साथियों को 100% डी०ए० विलय करके लाभ दिया जाए। मैडीक्लेम पालिसी में सुधार किया जाए, नकद मैडिकल पैंशनर्स को भी दिया जाए। बिना आयु की शर्त मैडिक्लेम प्रिमियम फ्री किया जाए। 20 वर्ष की सर्विस पर पूरी पेंशन दी जाए। 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर पैंशन में बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अभी की केंद्र सरकार की भारतीय जीवन बीमा निगम को निजी हाथों में सोंपने की कोशिश पालिसीधारकों एवं आमजन के सहयोग से विफल करेंगे। उन्होंने एकत्रत साथियों से आह्वान किया कि अगर भारतीय जीवन बीमा निगम की मैंनेजमेंट एवं सरकार ने हमारी माँगें निकट भविष्य में पूरी नहीं की तो हम इस संघर्ष को ओर तीखा करेंगे जिस की जिम्मेवार मैनेजमेंट एवं भारत सरकार होंगी।अन्य के अतिरिक्त रैली को साथी राजीव संगर, राजिन्दर कुमार, अनिल कुमार वर्मा, एम०एम० पहुजा, एन०के० चोपड़ा आदि ने सम्बोधित किया। साथी शर्मा जी ने उपस्थित साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम इस संघर्ष को अपनी माँगों की प्राप्ती तक जारी रखेंगे ।
