












जालंधर, 15 अक्टूबर (हरविंदर सिंह फुल्ल)-
मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद इंसाफ़ की मांग को लेकर अलग-अलग संगठनों ने पंजाब बंद आह्वान किया था। इस बीच आज जालंधर में भी पंजाब बंद को पूरा समर्थन मिल रहा है और तकरीबन सभी बाजार और दुकाने बंद है। पंजाब बंद के जालंधर शहर के अलग-अलग बाज़ार,मॉल और दुकानें बंद हैं। जालंधर के अलग-अलग संगठन और मार्केट एसोसिएशन भी पंजाब बंद को पूरा समर्थन दे रहे हैं। इस बीच पंजाब बंद के दौरान सुरक्षा इंतज़ाम को लेकर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है और जलंधर में प्रदर्शन करने वालो को पुलिस द्वारा डिटेन भी किया गया है। शहर के अलग-अलग चौकों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच जालंधर में भगवान वाल्मीक चौक, श्री गुरु रविदास चौक, पी पी आर मार्किट बस्ती और स्पोर्ट्स मार्किट,माई हीरा गेट,टांडा अड्डा,होशियारपुर रोड,मॉडल टाउन,सें
ट्रल टाउन,रैनक बाज़ार में लगभग सभी दुकानें बंद दिखी। हालांकि इस दौरान लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह जारी है और देखा जाए तो कुल मिलाकर जालंधर में बंद को पूरा समर्थन प्राप्त हुआ है।
