जालंधर,7 अक्टूबर (टिंकू पंडित)-
आने वाले दिनों में बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा। ऐसा इसलिए ही रहा है क्योंकि आर बी आई ने रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है। रेपो रेट वो ब्याज दर होती है जिस पर बैंकों को रिजर्व बैंक से कर्ज मिलता है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने फरवरी 2023 यानी करीब 4 साल बाद ये बढ़ोतरी की है। आर बी आई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 7 अक्टूबर को नई ब्याज दरों की जानकारी दी।