जालंधर (भारत विज़न 24)-
अगर आप शुक्रवार को कैश निकालने, के वाई सी अपडेट करने या चेक जमा करने जैसे कामों के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपका काम नहीं हो पाएगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस ने अपनी 5 दिन बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है इस हड़ताल में जिले के तकरीबन 3500 बैंक कर्मी भाग लेंगे और 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।आम जनता के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि हड़ताल के ठीक बाद वाला दिन 12 सितंबर महीने का दूसरा शनिवार है, और 13 सितंबर रविवार है। नतीजतन, बैंकिंग सेवाएं लगातार तीन दिनों तक पूरी तरह बाधित रहेंगी और बैंक सीधे 14 सितंबर (सोमवार) को खुलेंगे।