Jalandhar Punjab

परबतपाल सिंह मार्कीट कमेटी लोहियां के चेयरमैन नियुक्त, पदभार संभाला

जालंधर, 2 नवंबर (भारत विज़न 24)- परबतपाल सिंह, जिन्हें बीते दिनी मार्कीट कमेटी लोहियां का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, ने आज बाल योगी परगट नाथ जी महाराज, बलबीर सिंह पाल जलालपुर हलका इंचार्ज शाहकोट, एडवोकेट कर्मपाल सिंह गिल पूर्व प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जालंधर और एडवोकेट निम्रता गिल की मौजूदगी में अपना पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका काम लोगों की सेवा करना है और उन्होंने हमेशा लोगों के काम को प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी इसी तरह लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर उनके अलावा बॉबी ग्रोवर एम सी शाहकोट, सरबजीत सिंह मुट्ठी, चेयरमैन ब्लॉक समिति शाहकोट, सोम नाथ, म्युनिसिपल काउंसिल लोहियां खास, बलविंदर सिंह टिड्डू वाइस प्रेसिडेंट लोहियां खास, सरबजीत सिंह चतरथ पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी लोहियां खास लखवीर सिंह आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *