Jalandhar

वोट के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करे,एकता और भाईचारा बनाए रखें : चुनाव ऑब्जर्वर

जालंधर, 10 सितम्बर (भारत विज़न 24)- पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल, चंडीगढ़ द्वारा नियुक्त चुनाव ऑब्जर्वर गुरजीत सिंह काहलों और एडवोकेट परमिंदर सिंह ढिल्लों ने 11 सितम्बर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन जालंधर के चुनाव को लेकर सभी वकीलों से अपील की कि वे अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग दें।चुनाव ऑब्जर्वरों ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से भी चुनाव के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा एक-दूसरे का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों और विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सभी वकील एक ही परिवार का हिस्सा हैं।उन्होंने कहा, “चुनाव एक दिन का है, लेकिन हमारा आपसी सम्मान और भाईचारा हमेशा बना रहना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं से बिना किसी दबाव के अपने विवेक के अनुसार मतदान करने और चुनाव को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *