Jalandhar

एडवोकेट राज कुमार भल्ला भाजपा पंजाब के एग्जीक्यूटिव मेम्बर नियुक्त

जालंधर, 16 अक्टूबर (भल्ला)-
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट, समाज सेवी संस्था जालंधर विकास मंच के प्रेसिडेंट और जाने-माने एडवोकेट राज कुमार भल्ला को भारतीय जनता पार्टी ने बी जे पी पंजाब का एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया है। भाजपा नेता शीतल अंगुराल, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अशोक सरीन और पूर्व एम पी सुशील रिंकू ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और श्री भल्ला ने भी उनका धन्यवाद किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एडवोकेट रतन दुआ, सीनियर एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंड, पूर्व प्रेसिडेंट एडवोकेट आदित्य जैन और बार के सभी मेंबर्स ने भी बी जे पी पंजाब प्रेसिडेंट स. केवल सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया। मिस्टर भल्ला इससे पहले बी जे पी लीगल सेल के जालंधर प्रेसिडेंट और जिला भाजपा, भाजपा जालंधर के सेक्रेटरी और वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति पर पूरी बार में खुशी की लहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *