Jalandhar Punjab

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की गोली मार कर हत्या किए जाने की सूचना

जालंधर (भारत विज़न 24)-
अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। गोली लगने के बाद मैडी संधू सड़क पर घायल हालत में पड़े मिले। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। मैड संधू जोकि जाने माने सोशल मीडिया इन्फ्ल्एंसर थे और सोशल मीडिया पर उनके करीब अढाई लाख फालोअर्स हैं। जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद मैडी संधू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *