जालंधर, (भारत विज़न 24)- श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर में जिला प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। 25 सितंबर (शुक्रवार) को जालंधर जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, 25 सितंबर को जालंधर के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह छुट्टी श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के मद्देनजर घोषित की गई है।