










जालंधर (भारत विज़न 24)-
जालंधर-पठानकोट रोड पर गांव राऊवाली में देर रात हथियारों से लैस करीब सात बदमाशों ने एक कोठी में धावा बोलकर महिला को बंधक बना लिया। बदमाश घर से करीब पांच लाख रुपये की नकदी और 22 तोले सोना लूटकर फरार हो गए। दूसरी कोठी में भी लूट की कोशिश की पर प्रवासियों द्वारा शोर मचाने पर लूटेरे भाग गए।
