















जालंधर, 3 नवंबर (हरविंदर सिंह फुल्ल)-वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की समीक्षा के लिए ब्लॉक स्तरीय बैंकरज़ कमेटी की मीटिंगों का सिलसिला सफलतापूर्वक पूरा हो गया। एल.डी.एम. जालंधर एम.एस. मोती ने बताया कि जिले के विभिन्न 11 ब्लॉकों में हुई मीटिंगों के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से आजीविका मिशन के प्रतिनिधि, नाबार्ड के अधिकारी, रूडसेट संस्थान के प्रतिनिधि, क्रिसल व अरोह फाउंडेशन और बैंक के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।मीटिंगों में दूसरी तिमाही (01.07.2026 से 30.09.2026 तक) के दौरान बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों और परिणामों पर भी विचार-विमर्श किया। डी.एफ.एस. के निर्देशों के अनुसार जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर चल रही ‘फाइनेंशियल इंक्लूजन सैचुरेशन’ अभियान के बारे में भी बैंकों को अवगत करवाया गया, जो अक्तूबर से शुरू हुआ है और 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा।मीटिंगों में बैंक अधिकारियों द्वारा 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही के दौरान अपने-अपने बैंक के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई। एल.डी.एम. ने जन सुरक्षा योजनाओं और पी.एम. स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ ऋण के लिए प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए निर्देश दिए। बैंकों को सी.डी. रेशों में सुधार करने के लिए अधिकतम ऋण स्वीकृत करने को कहा गया।
