Jalandhar

गांव-गांव जाकर पराली न जलाने का संदेश देगी जागरूकता वैन

जालंधर, 16 सितंबर (हरविंदर सिंह फुल्ल)- पराली को आग न लगाने संबंधी किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज तीन जागरूकता वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो कि आने वाले दिनों में जिले के सभी गांवों में जाकर पराली न जलाने का संदेश देंगी।स्थानीय जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स से वैनों को रवाना करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस प्रयास का उदेश्य किसानों को धान की पराली को आग लगाने के बुरे प्रभावों और पराली प्रबंधन के फायदों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यह वैन आने वाले 40 दिनों में जिले के सभी गांवों में जाएंगी। उन्होंने बताया कि वैनों में ऑडियो संदेश चलाए जाएंगे और किसानों को कृषि विभाग द्वारा तैयार साहित्य का वितरण भी किया जाएगा ताकि उन्हें पराली प्रबंधन के विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक किया जा सके।
श्री वालिया ने किसानों को धान की कटाई के बाद पराली को आग न लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे जहां पर्यावरण और मानवीय स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है वहीं मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी घटती है। उन्होंने किसानों को पराली जलाने की बजाय इसके योग्य प्रबंधन के लिए कृषि मशीनरी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने का आह्वान किया।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., मुख्य कृषि अधिकारी डा. रणधीर सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *