












जालंधर (भारत विज़न 24)-एल पी यू के बाहर हाईवे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया; इसके जवाब में छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और पुलिस की कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब छात्रों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। खबरों के अनुसार आग के हवाले की गई गाड़ियों में पुलिस की गाड़ियाँ भी शामिल हैं। छात्र बेहद आक्रोशित हैं और मौजूदा हालात बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं।
