












जालंधर, (भारत विज़न 24)-फगवाड़ा रोड स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के बाद अगले आदेश तक यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। किसी तरह के भड़काऊ वीडियो से माहौल फिर खराब न हो, इसके लिए ये आदेश दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके निर्देश पर डी जी पी गौरव यादव ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो चाहे जितना भी बड़ा हो उसे नही बक्शा जाएगा।
