– कहा, आशुतोष राणा और उनकी टीम द्वारा सी.टी. इंस्टीट्यूट में भगवान राम जी के जीवन और दर्शन पर आधारित प्रसिद्ध नाटक की होगी प्रस्तुति
– पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक सद्भावना को प्रोत्साहित करने और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए विशेष पहल
जालंधर, (भारत विज़न 24)-जालंधर का सी.टी. इंस्टीट्यूट प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ की प्रस्तुति के लिए पूरी तरह तैयार है। नामी कलाकार आशुतोष राणा अपनी पूरी टीम के साथ रामायण पर आधारित भगवान राम जी के जीवन, मूल्यों और दर्शन संबंधी नाटक की प्रस्तुति करेंगे।एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और पंजाब संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा भाईचारे की एकता को मजबूत करने के लिए सभी धर्मों के सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है।कैबिनेट मंत्री और सलाहकार ने हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा, चेयरमैन जिला ट्रेडर्स कमीशन इंद्रवंश सिंह चड्ढा, सीनियर नेता पूजा सिंह और रूप संधू सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेश और मूल्यों पर प्रकाश डालने के लिए ‘हमारे राम’ प्रसिद्ध नाटक की प्रस्तुति की जा रही है।उन्होंने बताया कि सी.टी. इंस्टीट्यूट शाहपुर कैंपस में 28 और 29 अगस्त को हर दिन 2-2 शो करवाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों को न्योता दिया कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इन प्रस्तुतियों का अनुभव प्राप्त करें।श्री भगत और श्री बाली ने कहा कि यह प्रस्तुतियां लोगों, खासकर युवा पीढ़ी को भगवान राम जी की आध्यात्मिकता से जोड़कर उनकी व्यक्तित्व, सादा जीवन और धार्मिकता के संदेश को समझने का अवसर प्रदान करेंगी।