जालंधर, (भारत विज़न 24)-पड़ोसी देश नेपाल के उत्तरी हिस्से में स्थित रसुवा जिले में सुबह बिना बारिश के आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। चीन के तिब्बत क्षेत्र की तरफ से भोटेकोशी नदी में अचानक आए इस भयानक सैलाब में पलक झपकते ही नदियों पर बने पुल और कई मकान ध्वस्त होकर पानी में समा गए। इस खौफनाक प्राकृतिक आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की तुरंत आपात बैठक बुलाई है और राहत-बचाव कार्यों के लिए सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।105 भारतीयों समेत सैकड़ों पर्यटक लापता, जवानों की भी तलाश बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति बेहद चिंताजनक और भयावह बनी हुई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड और सेंट्रल पुलिस के अनुसार, नुवाकोट और धाडिंग ज़िलों से अब तक कई शव बरामद किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस प्रलयंकारी बाढ़ में कुल 384 यात्री लापता हो गए हैं, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय पर्यटकों के लापता होने से भारत की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।