Jalandhar

वकीलों ने संविधान दिवस मनाया

जालंधर (भारत विज़न 24)-
आज पूरे देश में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया और जिला बार एसोसिएशन के वकील सदस्यों ने इस दिन को पूरे सम्मान के साथ मनाया। इस दौरान बार के अध्यक्ष रतन दुआ, पूर्व अध्यक्ष आदित्य जैन, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार भल्ला, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट राकेश धीर, एडवोकेट जे.पी. सिंह, बलविंदर सिंह लकी, संजीव बंसल, तेजिंदर सिंह धालीवाल पूर्व सचिव, नीरज कौशिक, राहुल नंदा, सनी कुमार, हंस राज शर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इस अवसर पर आज अलग-अलग शहरों में समारोह भी आयोजित किए गए। वकीलों ने भी सभी को इस दिन के विशेष महत्व के बारे में बताया और कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को समान रूप से बोलने, धर्म का पालन करने, पढ़ने और आगे बढ़ने का अधिकार देता है और हर नागरिक का कर्तव्य भी है कि वह अपने संविधान की रक्षा करे। इस दौरान एडवोकेट राज कुमार भल्ला और एडवोकेट जे.पी. सिंह ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह हमारे अधिकारों का कवच है। इस दौरान अन्य वकीलों ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *