Jalandhar

नशीले पाउडर के मामले में बरी

जालंधर,12 नवंबर (भारत विज़न 24)-अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज रजनी छोकरा की अदालत ने नशीले पदार्थ के मामले में आरोप साबित न होने मनीष कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी रंधावा मसंदा मकसूदा जालंधर को बरी किए जाने का हुक्म दिया है। एडवोकेट राज कुमार भल्ला ने बताया कि उनके क्लाइन्ट के खिलाफ 27 मार्च 2017 थाना मकसूदा में 45 ग्राम नशीले पदार्थ की बरामदगी का मामला दर्ज किया गया था। परन्तु आज अदालत ने एडवोकेट राज कुमार भल्ला द्वारा पेश किए गए तथ्यों को देखते हुए उक्त को बरी किये जाने का हुक्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *