


















जालंधर (भारत विज़न 24)- देश की प्रमुख डेयरी कंपनी ‘अमूल’ ने ताजा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने बताया कि 12 नवंबर से देशभर में अमूल के प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में लगभग 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। जानकारी अनुसार सबसे अधिक बिकने वाले अमूल ताजा टोंड दूध (3 प्रतिशत फैट) की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो लगभग 3.3 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं अमूल गोल्ड दूध (6 प्रतिशत फैट) के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं, जो करीब 5.5 प्रतिशत की वृद्धि है। अमूल ने कहा कि दूध उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

