जालंधर(भारत विज़न 24)-12919 इंदौर से वैष्णो देवी जा रही गाड़ी मालवा एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में आज सुबह कुरुक्षेत्र के पास आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और दहशत फैल गई। परन्तु आग के कारण कोई भी जान का नुकसान नही हुआ है। मौके पर पहुंची फायर कट्रोल टीम ने आग पर काबू कर लिया और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है, आग बुझाने और सारी जांच के बाद में गाड़ी कुरुक्षेत्र से चल कर जम्मू की तरफ रवाना हो गई। इस बात की सूचना भी भारत विज़न 24 को