Jalandhar Punjab

पुलिस ने 72 लाख रुपये की लूट की वारदात का मामला सुलझाया,6 आरोपी गिरफ्तार

(भारत विज़न 24)-पुलिस ने पांच दिन पहले सूर्य एन्क्लेव में लोहा कारोबारी से हुई 72 लाख रुपये की लूट की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की पूरी रकम, दो कारें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंधी एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों की पहचान विकास निवासी गुरु नानक कॉलोनी, गुरदासपुर, हरदीप उर्फ दीपू निवासी गांव बडाला, कपूरथला, साहिल निवासी बटाला, गुरदासपुर, राजवीर गिल निवासी मकसूदां, रणजीत सिंह निवासी बटाला और सन्नी खोसला निवासी अमरदास नगर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *