Breaking News Jalandhar National

इसरो ने रचा इतिहास

4 सितंबर (भारत विज़न 24)-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वीरवार देर रात को लॉन्च पैड पर धमाकेदार वापसी करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।लंबे इंतजार के बाद इसरो के GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी और EOS-05 (जिसे GISAT-1A भी कहा जाता है) सैटेलाइट को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। यह जनवरी 2026 में हुए PSLV-C62/EOS-N1 मिशन के बाद इसरो का पहला प्रक्षेपण है, जिसने अंतरिक्ष एजेंसी के लंबे सूखे को समाप्त कर दिया है। GSLV की यह 19वीं उड़ान थी, जिसने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से तड़के 2:55 बजे (IST) उड़ान भरी। ‘स्मार्ट बॉय’ के नाम से मशहूर इस रॉकेट ने लॉन्च के ठीक 18 मिनट बाद उपग्रह को उसकी तय कक्षा में पहुंचा दिया। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “GSLV-F17 ने EOS-05 उपग्रह को पूरी सटीकता के साथ उसकी कक्षा में स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *