Jalandhar Punjab

सी एम मान के काफिले का घेराव करने पहुंचे रवनीत बिट्टू को हिरासत में लिया

जालंधर,(भारत विज़न 24)-
पंजाब में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक घमासान आज उस समय तेज़ हो गया, जब पंजाब पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को हिरासत में ले लिया। यह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर उस वक्त हुआ, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान वहां आयोजित वार्षिक किसान मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। बिट्टू अपने समर्थकों के साथ पहले से ही गेट पर टमाटर व अंडे लेकर डटे हुए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने कड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में ले लिया गया। बीते दिन बिट्टू की कार पर भी टमाटर और अंडो से हमला हुआ था। जिसको लेकर वह रोष जाहिर करने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *