











जालंधर 2 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-मॉडल टाउन शमशानघाट के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता कृष्णा तलवार के निधन पर डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी बाबा जसदीप सिंह गिल पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया। मिली जानकारी के अनुसार संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता का निधन हो गया था। ऐसे में आज 1.30 बजे मॉडल टाउन शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह काफी पुराने डेरा बाबा ब्यास के सेवादार थे। जिसके बाद कृष्णा तलवाड़ के निधन की सूचना मिलने पर डेरा मुखी परिवार से मिलने के लिए शमशानघाट पहुंचे।
