Jalandhar

जिला बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे के दौरान कामकाज रखा ठप्प

जालंधर (भारत विजन 24) —पंजाब बंद के मद्देनजर जिला बार एसोसिएशन की ओर से घोषित नो वर्क डे के दौरान वकीलों ने अदालती कामकाज से दूरी बनाए रखी और कामकाज ठप्प रखा। इस दौरान जिला अदालती परिसर में वकीलों ने नियमित न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लिया, जिसके चलते अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा। आज का नो वर्क दे पंजाब बंद के मद्देनजर रखा गया ताकि दूर दराज से अदालती कामों के लिए आने वाले लोगो को परेशानी न हो। इस मौके पर मौजूद वकीलों में प्रधान एडवोकेट रतन दुआ, सचिव एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद,पूर्व प्रधान एडवोकेट राज कुमार भल्ला, पूर्व प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन, एडवोकेटओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल, एडवोकेट संजीव बांसल,एडवोकेट बलविंदर सिंह लक्की, एडवोकेट राकेश धीर,एडवोकेट संगीता सोनी, एडवोकेट बृजेश बक्शी सहित बड़ी संख्या में वकील सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *