











जालंधर, 11 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के माल एवेन्यू स्थित प्रदेश मुख्यालय में आज नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भारी हंगामा और मारपीट हो गई। पार्टी कार्यालय में उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही उनके और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और दोनों गुटों के बीच जमकर गाली-गलौज और जूते-चप्पल चले।
