Jalandhar Punjab

ज़िला स्तरीय खेल मुकाबले 27 सितंबर से 5 अक्तूबर तक

जालंधर, 24 सितंबर (भारत विज़न 24)- पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे ‘खेडा वतन पंजाब दीयां-2026 के अंतर्गत ज़िला स्तरीय खेल मुकाबलों की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब यह मुकाबले 27 सितंबर से 5 अक्तूबर 2026 तक ज़िले के विभिन्न चुने हुए खेल स्थलों पर करवाए जाएंगे।ज़िला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 27 से 30 सितंबर तक दोआबा कॉलेज में बैडमिंटन के मुकाबले होंगे। इसी तरह 28 से 30 सितंबर तक एथलेटिक्स, तैराकी, शूटिंग, वेट लिफ्टिंग, हॉकी, हैंडबॉल, गतका, आर्चरी, किक बॉक्सिंग, नेटबॉल और टेबल टेनिस के मुकाबले करवाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स और तैराकी के मुकाबले स्पोर्ट्स स्कूल/कॉलेज जालंधर में, शूटिंग के मुकाबले पी.ए.पी. जालंधर में, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में वेट लिफ्टिंग और हॉकी के मुकाबले खालसा कॉलेज जालंधर में होंगे। जबकि हैंडबॉल के मुकाबले इनोसेंट हार्ट स्कूल नूरपुर में, गतका, संत अवतार सिंह यादगारी सीनियर सेकंडरी स्कूल सीचेवाल में, आर्चरी स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में, किक बॉक्सिंग पी.ए.पी. ग्राउंड जालंधर में, नेटबॉल ला ब्लोसम स्कूल जालंधर में और टेबल टेनिस के मुकाबले हंस राज स्टेडियम में करवाए जाएंगे।ज़िला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में कबड्डी सर्कल के मुकाबले होंगे। जबकि रेसलिंग के मुकाबले 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक हंसराज स्टेडियम जालंधर में करवाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि 1 से 3 अक्तूबर तक शतरंज, रोलर स्केटिंग और पावर लिफ्टिंग के मुकाबले होंगे। शतरंज और रोलर स्केटिंग के मुकाबले पुलिस डी.ए.वी. स्कूल जालंधर में तथा पावर लिफ्टिंग के मुकाबले गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होंगे।2 से 4 अक्तूबर तक जूडो, बॉक्सिंग, सॉफ्ट बॉल, फुटबॉल, कबड्डी नेशनल, टेनिस क्रिकेट, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल स्मैशिंग और शूटिंग के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि जूडो मुकाबले नेहरू गार्डन स्कूल में, सॉफ्टबॉल सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल कादियांवाली में, फुटबॉल दोआबा खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल जालंधर में, टेनिस क्रिकेट स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड में, लॉन टेनिस के मुकाबले लॉन टेनिस ग्राउंड मॉडल टाउन में तथा बॉक्सिंग, कबड्डी नेशनल, वॉलीबॉल स्मैशिंग और शूटिंग के मुकाबले स्पोर्ट्स स्कूल/कॉलेज जालंधर में होंगे।ज़िला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि फेंसिंग और खो-खो के मुकाबले 2 से 5 अक्तूबर तक डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में तथा बास्केटबॉल के मुकाबले 3 से 5 अक्तूबर तक हंसराज स्टेडियम बास्केटबॉल ग्राउंड में करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *