Himachal Punjab

कटड़ा हैलीपेड टर्मिनल में लगी आग

भारत विज़न 24 पर
जालंधर (भारत विज़न 24)-कटड़ा के हेलीपैड टर्मिनल में रविवार देर रात अचानक आग लगी जिससे कंप्यूटर और अन्य समान जल कर राख हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना मिली फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस और श्राइन बोर्ड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किए गए और मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।  बता दें कि इस घटना में टर्मिनल के अंदर कॉफी शॉप, डोनेशन काउंटर और टिकट बुकिंग काउंटर के आस पास लगी। आधी रात का समय होने के कारण यहां किसी जानी नुकसान से बचाव रहा, जबकि अधिकारियों द्वारा हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *