Jalandhar

जालंधर कैंट में 16 से 21 अक्टूबर तक होगा भव्य दुर्गा पूजा समारोह

जालंधर कैंट ( मोनिका )- माता रानी के भक्तों के लिए जालंधर कैंट स्थित गगन पैलेस में 16 से 21 अक्टूबर तक भव्य दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज सदस्यों एस के पाल, तरुण अरोड़ा,नीरज वत्स, रोहित वर्मा, मोंटी, सतपाल वर्मा द्वारा सी टी ग्रुप के वाइस चैयरमैन हरप्रीत सिंह को इस उत्सव का विशेष न्यौता दिया गया। समारोह के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ डांडिया नाइट और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को माता रानी दी चौकी, 17 अक्टूबर को माता रानी दी चौकी, 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट, 19 अक्टूबर को बच्चों का कार्यक्रम, 20 अक्टूबर को डांडिया नाइट और 21 अक्टूबर को विसर्जन सवारी आयोजित की जाएगी।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को इन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। समारोह के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *