Jalandhar Punjab

पंजाब में एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट का कत्ल

जालंधर (भारत विज़न 24)-
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई है।उन्हें एक मेडिकल स्टोर मालिक ने सुबह ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। गोलियां इतने करीब से मारी गईं कि वह झोटा के शरीर से आर-पार हो गई।झोटा मानसा में लंबे समय से नशे का विरोध कर रहे थे। वह न केवल नशा बेचने से रोकते थे बल्कि नशा बेचने वालों को भी पकड़ते थे। इसको लेकर कई बार उनका झगड़ा भी हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *