












(भारत विजन 24)-जालंधर के गांव जंडू सिंघा में एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव जंडू सिंघा निवासी तरसेम सिंह के बेटे दविंदर सिंह के रूप में हुई है।मृतक की मां और परिवार के सदस्यों के अनुसार 18 अगस्त को गांव के ही रहने वाले और सी आई ए स्टाफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात नवजोत सिंह दविंदर सिंह के घर आए थे। परिवार का आरोप है कि उन्होंने दविंदर सिंह के साथ मारपीट की और उसे पुलिस से उठवा ले जाने की धमकी भी दी।परिवार के मुताबिक इस घटना के बाद दविंदर सिंह मानसिक रूप से परेशान था। करीब दो दिन पहले उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन आज सुबह दविंदर सिंह का शव घर के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।परिवार का आरोप है कि दविंदर सिंह द्वारा लिखा गया एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सी आई ए स्टाफ के कुछ मुलाजिमो को जिम्मेदार ठहराया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।इस बारे में अभी किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नही दिया है।

