Jalandhar Punjab

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक संगतों ने पवित्र धार्मिक स्थानों के किए दर्शन – मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत 3 बसें की रवाना
श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश, श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी और वृंदावन के पवित्र धार्मिक स्थानों के करेंगे दर्शन

जालंधर, 24 (भारत विज़न 24)-पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 120 फुट रोड से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए 3 बसें रवाना की।इस अवसर पर श्रद्धालुओ से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को उनके पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना के तहत पंजाब के पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाए जाते थे, पर अब लोगों की पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन की आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है।श्री भगत ने आगे बताया कि वर्तमान पंजाब सरकार के इन नेक कार्यों के तहत आज जालंधर से हरिद्वार-ऋषिकेश, श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी और वृंदावन के लिए बसें रवाना की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों के माध्यम से संगत अपने-अपने पवित्र धार्मिक स्थानों के मुफ्त में दर्शन कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थानों के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओ के रहने और खाने आदि की पुख्ता व्यवस्था की गई है। श्री भगत ने आगे बताया कि अब तक ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन कर चुके है।उन्होंने शहरवासियों को आह्वान किया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए जा रही संगत द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब  भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के कारण आज वह अपने पवित्र धार्मिक स्थानों के मुफ्त दर्शन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *