Jalandhar

ओवरलोड स्कूल बस का काटा चालान,नंबर प्लेट भी नही थी

जालंधर,(भारत विज़न 24)-डिफेंस कॉलोनी से गड़ा रोड पर पड़ते रेलवे फाटक से पहले ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारीयों ने स्कूल के बच्चों से भरी ओवरलोड मिनी बस का चालान काटा है। जब यह बस ट्रैफिक पुलिस ने रोकी तो यह देखकर हैरान रह गए की उसमें 30 के करीब बच्चे थे।इस मिनी बस पर न तो सरकारी नंबर प्लेट लगी थी, न ही ड्राइवर ने बेल्ट लगाई थी और तय सीमा से कहीं अधिक बच्चे थे।पुलिस कर्मियों ने इंसानियत दिखाते हुए अत्यधिक गर्मी के चलते चालान काट कर बस को जाने दिया, ट्रैफिक अधिकारीयों का कहना था कि इतनी गर्मी में बच्चे परेशान हों रहे थे इस कारण उन्होने चालान काट कर बस को जाने दिया अब आगे कि कार्रवाई चालान को कोर्ट में भेजने के बाद होगी। यहाँ यह बात भी वर्णनीय है डी सी द्वारा की जाने वाली रोड सेफ्टी की मीटिंग में ओवरलोड स्कूल बसों का यह मुद्दा अक्सर कमेटी के मेंबर सुरिंदर सैनी उठाते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *