Jalandhar Punjab

91.75 एकड़ जमीन घुटाले के मामला में पठानकोट के पूर्व ए डी सी कुलदीप सिंह को ई डी ने अदालत में किया पेश , न्यायिक हिरासत में भेजा

जालंधर,16 नवंबर (भारत विज़न 24)-पठानकोट के पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन का 5 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज इनको जालंधर स्पेशल PMLA कोर्ट श्रीमती प्रिया सूद की अदालत में पेश किया गया, ई डी की तरफ से एडवोकेट अजय पठानिया पेश हुए

(Advocate ajay pathania)

और अतिरिक्त रिमांड की मांग नही की, वहीं कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद कुलदीप सिंह को 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें ईडी ने पठानकोट के पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को गिरफ्तार किया था। दोनों को जालंधर की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर 16 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज ईडी की ओर से दोबारा कोर्ट में पेश किया।उन पर आरोप है कि उन्होंने पठानकोट में पाकिस्तान बॉर्डर से सटी रावी नदी की 92 एकड़ शामलाट जमीन को गलत ढंग से ट्रांसफर किया। इसके बाद उस पर अवैध खनन किया। ईडी की जांच विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर की 9 अगस्त 2023 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी और इसी के तहत इन दोनों की गिरफ्तारी भी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *