Jalandhar Punjab

लुधियाना के बाद अब कल जालंधर रहेगा पूर्ण बंद

जालंधर (भारत विज़न 24)-
लुधियाना में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरे पंजाब में तनाव और भारी आक्रोश का माहौल बन गया है। इस घटना के विरोध में दलित समुदाय और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी रोष है। पंजाब के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शनों के साथ-साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है। इसी के तहत कल जालंधर शहर में पूर्ण ‘बंद’ रखने का निर्णय लिया गया है। स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि के नेतृत्व में कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर बंद रखने की घोषणा की गई है। हालांकि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संगठनों ने स्पष्ट किया है कि इस बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर पूरी तरह से खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *