जालंधर (भारत विज़न 24)-
जालंधर नॉर्थ हलके के पूर्व इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के कमल को थाम लिया है। कुछ देर पहले ही पार्टी की ओर से दिनेश ढल्ल को हल्का इंचार्ज के पद से हटाकर उनकी जगह वनीत धीर को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से दिनेश ढल्ल नाराज चल रहे थे, अब दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई है। आज स्थानीय होटल में आयोजित बी जे पी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिनेश ढल्ल को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।