चंदीप भल्ला, (भारत विज़न 24) जालंधर
11 सितंबर को होने वाले ज़िला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम आज 2 सितंबर से शुरू होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारियों एडवोकेट बलविंदर सिंह लक्की, एडवोकेट संजीव बंसल, एडवोकेट तेजिंदर सिंह धालीवाल, एडवोकेट राजीव कोहली, एडवोकेट मधु रचना, एडवोकेट ओ.पी. कंगनीवाल, एडवोकेट गुरबचन लाल गगनेजा और एडवोकेट सतनाम सिंह हुंदल ने बताया कि इन चुनावों के लिए नामांकन 2 और 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगी। नामांकन 5 सितंबर को ही दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच वापस लिए जा सकेंगे। 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।