












जालंधर,23 अक्टूबर (भारत विज़न 24)-
चीन के सुदूर तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हुए हैं। वीरवार रात 10:33 बजे डोली धरती से 300 से ज्यादा घर गिरे , झटके इतने तीव्र थे कि 300 से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। स्थानीय प्रशासन नुकसान का विस्तृत आकलन करने में जुटा है और प्रभावित इलाकों में आपदा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
